भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा को कड़ी सुरक्षा के बीच नकल विहीन कराया जाए। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश मिलने की अनुमति दी जाए। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगा। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 94 केंद्र बनाए गए हैं। यह निर्देश शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में अधिकारियों संग ली बैठक में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने दी। इस दौरान एडीएम ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा 94 केंद्रों पर कड़ाई से होगी। परीक्षा में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सर्वोपरि होती है। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर होगी। परीक्षा ड्यूटी में किसी स्तर से कोई ल...