शामली, जनवरी 8 -- महिला कल्याण विभाग शामली द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड परीक्षा के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली 21 मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, एडीएम सत्येन्द्र सिंह तथा एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की कैप व टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया। एमएलसी वीरेन्द्र सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने से उन्हें आगे बढ़ने का सुरक्षित वातावरण मिला है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.