गाज़ियाबाद, जनवरी 21 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को इस बार एडमिट कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड भी लेकर जाना होगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बगैर आधार के सेंटर में प्रवेश को लेकर कठिनाई हो सकती है। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए बोर्ड की तरफ से इस बार कड़े नियम बनाए गए हैं, ताकि केंद्रों पर होने वाली नकल को शून्य किया जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार एडमिट कार्ड के साथ पहचान के लिए आधार कार्ड भी अनिवार्य किया गया है। आधार कार्ड छात्रों की अपार आईडी से लिंक होगा। आधार कार्ड अपार आईडी से जुड़ा होने पर छात्र की पहचान आसानी से वेरिफाई की जा सकेगी। इस कड़े नियम से कोई भी फर्जी परीक्षार्थी बनकर केंद्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.