बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्ष में शनिवार को दोनों पालियों में मुख्य विषयों की परीक्षा रही। जिससे सचल दल के साथ सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी सक्रिय रहे और कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल में गृह विज्ञान इंटरमीडिएट में फल एवं खाद्य संरक्षण व पाक शास्त्र आदि विषयों की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में हाईस्कूल में कम्प्यूटर व इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान व समाज शास्त्र विषय की परीक्षा थी। इसमें दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 44152 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 42334 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1028 अनुपस्थित रहे। इस दौरान सचल दलों, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.