अमरोहा, फरवरी 10 -- यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को डबल लॉक यानी दो ताले वाली लोहे की मजबूत सेफ में रखने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्रों और अन्य परीक्षा सामग्री को रखने के लिए कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एक ओर जहां प्रश्न पत्रों को रखने के लिए लोहे की मजबूत सेफ होगी। वहीं यह सेफ किसी ऐसे स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी, जहां हर किसी की पहुंच ना हो। साथ ही सेफ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगी। कक्ष में रोशनी की ऐसी व्यवस्था रहेगी कि कक्ष में सेफ के आसपास किसी भी प्रकार की आवाजाही कैमरे में कैद हो सके। सेफ में लगने वाले दो तालों में से एक ताले की चाबी आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। जिले में परीक्षा के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 51049 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.