संवाददाता, फरवरी 20 -- यूपी के बहराइच में यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की रोडवेज बस से टक्कर में मौत हो गई। तीसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मृतक दोनों छात्र ममेरे भाई हैं। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस चालक को बस समेत कब्जे में लिया है। छात्रों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के बहराइच-रूपईडीहा हाईवे के झिंगहा घाट के पास शुक्रवार सुबह 7:45 बजे हुई। रूपईडीहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कैसरबाग डिपो की बस ने बाइक में पीछे से जोर की टक्कर मार दी। जिसके चलते हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र रामगांव थाने के राजापुर माफी के महतोपुरवा निवासी मस्तराम (17 वर्षीय) पुत्र आशाराम, झिंगहा के मजरे सहजना निवासी रोहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.