औरैया, दिसम्बर 3 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिले में इस बार 64 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। विगत वर्ष कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, यानी इस बार चार केंद्र कम कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर जिले के 284 कॉलेजों ने आवेदन किया था, लेकिन सीमित मानकों और संसाधनों के आधार पर केवल 64 कॉलेज ही अंतिम सूची में शामिल हो सके। परीक्षा केन्द्रों की जारी सूची पर आपत्तियां मांगी गई है। परीक्षा केंद्रों के चयन में कई मानक अपनाए गए हैं। जैसे भवन की सुरक्षा, कमरे की उपलब्धता, निगरानी व्यवस्था, सीसीटीवी, बिजली, पेयजल और बैठने की क्षमता। कई कॉलेज इन मानकों पर खरे नहीं उतर पाए, जिस कारण वे सूची से बाहर हो गए। इसके बाद अब कई विद्यालयों ने चयन प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र देना श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.