अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र व बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित हुई। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 व दूसरी पाली दोपहर दो से 5:15 बजे तक रहेगी। जिले में कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर हाईस्कूल के 28583 एवं इंटरमीडियेट के 24694 समेत कुल 51277 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं की तलाशी के लिए अलग-अलग चेकिंग रूम बनाएं। स्टेटिक च सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि केंद्रों का ...