लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्य सचिव एसपी गोयल ने अधिकारियों को उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त न किए जाने का कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 18 जिले संवेदनशील हैं। इन जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के मध्य सभी जिलों में होगी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्त, डीएम व वरिष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नकलविहीन, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से परीक्षा सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि पूर्ववर्ती घटनाओं के दृष्टिगत 18 जिलों आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, ...