हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 133 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इस प्रकार इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में दो परीक्षा केंद्र कम बनाए गए हैं। उपजिलाधिकारियों की आख्या के आधार पर कुल 147 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्तावित किया गया था, जिनमें 12 नए विद्यालय भी शामिल थे। प्रारंभिक सूची में प्रस्तावित 26 विद्यालयों को बाहर करते हुए 133 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इस सूची के प्रकाशन के बाद विद्यालयों से प्रत्यावेदन मांगे गए, जो माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त हुए। प्रत्यावेदनों पर विचार करने के बाद कुछ विद्यालयों को शामिल करते हुए अंतिम रूप से 133 परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची तय की गई। इस वर्ष हाईस्कूल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.