गोंडा, फरवरी 4 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। डीआईओएस कार्यालय पर विद्यालयों को परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र वितरण किया जा रहा है। दूसरे दिन करीब 25 कालेज के प्रवेश पत्र वितरण किया गया। वहीं, दूसरी ओर जीआईसी में बुधवार को दसवीं और बारहवीं की बोर्ड कॉपियां आ गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार परीक्षार्थी की बदले आकार की रंग-बिरंगी उत्तर पुस्तिकाओं में प्रश्न पत्र हल करेंगे। जीआईसी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की खेप बुधवार को प्राप्त हुई है। इसमें 2,59,151 हाईस्कूल की ए कॉपी दो लाख 54 हजार 655 और इंटरमीडिएट की ए उत्तर पुस्तिका एक लाख 33 हजार आ चुकी हैं। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.