लखनऊ, फरवरी 12 -- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की निगरानी के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने चार मण्डलीय सचल दल का गठन किया है। प्रथम दल के प्रभारी स्वयं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार होंगे। मण्डलीय दूसरे सचल दल की प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर को बनाया गया है। तीसरे दल के प्रभारी मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ मण्डल श्याम किशोर तिवारी व चौथे मण्डलीय सचल दल के प्रभारी मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ दिनेश कुमार होंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रस्तावित हैं। परीक्षा में ये सचल दल जेडी माध्यमिक डॉ प्रदीप कुमार के निर्देश पर लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, व लखनऊ जनपद के परीक्षा केन्द्रों...