उरई, दिसम्बर 4 -- उरई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र ऑनलाइन आपत्तियों के निस्तारण के अंतिम दिन गुरुवार को अभिभावकों, छात्रों और प्रधानाचार्य की आई 50 शिकायतें ऑनलाइन दर्ज हुई। इसमें सबसे ज्यादा शिकायत निकट के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की मिली। जबकि कुछ विद्यालयों में संसाधन न होने पर परीक्षा केंद्र से पृथक करने की ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई गई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं और एग्जाम की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से जुटा हुआ है। इस वर्ष यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में 37,809 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। इसमें इंटरमीडिएट के 18,791 परीक्षार्थी और हाईस्कूल के 19018 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने जिले के 60 विद्य...