अमरोहा, जनवरी 29 -- अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में 20 दिन शेष हैं। जिले में 18 फरवरी से 68 केंद्रों पर 51049 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी होगी। विद्यालय, जिला व परिषद मुख्यालय स्तर पर तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जो एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। अफसर किसी भी केंद्र का लाइव स्थिति को सीधे देखे सकेंगे। गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। विद्यालयों के कंट्रोल रूम में लगे डीवीआर का बैकअप एक माह से अधिक तक रहेगा। सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा की तैयारियों को पूरा कराए जाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...