लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की संशोधित समय सारिणी जारी की गई है। सचिव माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज भगवती सिंह ने संशोधित समय सारिणी जारी की है। 18 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा केन्द्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि हाईस्कूल की हिन्दी और प्रारंभिक हिन्दी विषय की परीक्षा 18 फरवरी को प्रथम पाली में और इंटरमीडिएट की हिन्दी और सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा 18 फरवरी को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा 12 मार्च को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटर की अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व में घोषित समय सारिणी के अनुसार ही होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...