हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का महाकुंभ आज बुधवार से शुरू होगा। यहां हापुड़ जिले के 40 परीक्षा केंद्रों पर 29 हजार परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। परीक्षा के दौरान 3 जोनल, 11 सेक्टर और 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। दोनों कक्षाओं के 29 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए जिला हापुड़ में 40 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। बुधवार को दो पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। हाईस्कूल की परीक्षार्थी सुबह साढ़े 8 बजे से 11.45 बजे तक हिंदी विषय का पेपर देंगे। जबकि इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक हिंदी विषय का पेपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.