मुरादाबाद, फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के पारिश्रमिक में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। शासन ने विभिन्न मदों में दो से 10 रुपये तक की वृद्धि की है। यह संशोधित दरें वर्तमान परीक्षा सत्र से ही प्रभावी की गई है। शिक्षक संगठनों की मांग पर पहले अक्टूबर में और अब फरवरी-2026 में पारिश्रमिक बढ़ाया गया है। नई व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों को प्रति पाली 80 रुपये के स्थान पर 100 रुपये व्यय मद में दिए जाएंगे। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को 53 रुपये की जगह 60 रुपये प्रति पाली मिलेंगे। कक्ष निरीक्षक का पारिश्रमिक 96 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति पाली कर दिया गया है। लिपिक को 40 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 30 रुपये प्रति पाली दिए जाएंगे। संकलन केंद्रों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.