बाराबंकी, फरवरी 10 -- बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक में कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में जिले में 110 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 76 हजार 316 परीक्षार्थी आवंटित हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए जिले में डीआईओएस कार्यालय के ऊपर के कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 110 केद्रों की निगरानी के लिए 10 कम्प्यूटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही दो बड़ी स्क्रीन के साथ कम्प्यूटर लगाए गए हैं। दोनों बड़ी स्क्रीन के कम्प्यूटर पर जिले में बनाए गए 13 संवेदनशील केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी के लिए 23 कर्मचारियों की ड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.