मेरठ, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2026 की बोर्ड परीक्षा का शुभारंभ पहले दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ा और माहौल सकारात्मक बना। जनपद मेरठ में कुल 98 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। जिले में कुल 77,800 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत दस लाख 34 हजार 745 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें इंटर के 5,04,077 तथा हाईस्कूल के 5,30,668 विद्यार्थी शामिल हैं। इंटर में 2,81,124 छात्र और 2,22,953 छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि हाईस्कूल में 2,84,594 छात्र एवं 2,46,074 छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। पहले दिन सुबह और दोपहर दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रों पर ...