अमरोहा, जनवरी 31 -- अमरोहा। जिले में 68 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी केंद्रों पर 18 फरवरी से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दो पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए 142 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। डीआईओएस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए डीएम को फाइल भेजी है। गौरतलब है कि जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 51277 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा शुरू होने में अब 18 दिन ही शेष हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारियों में तेजी आई है। वेबकास्टिंग के जरिए परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए शहर के राजकीय इंटर कालेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां एलईडी लगाकर वाईफाई से लैस किया गया है। कंट्रोल रूम को सभी परीक्षा केंद्रों से जोड़ा गया है। डीआईओएस डॉ.प्रवे...