अमरोहा, फरवरी 24 -- अमरोहा, संवाददाता। जिले में सोमवार को 68 केंद्रों पर पहली पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। 26282 पंजीकृत में से 24948 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1334 गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुई। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक एवं सचल दल स्तर से भी विशेष सतर्कता बरती गई। प्रश्नपत्र सरल आने पर छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। सचल दल केंद्रों का दौरा करते नजर आए। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट स्तर से सतर्कता बरती गई। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा पर नजर रखी गई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। सुबह सात बजे के बाद से परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए, जि...