अमरोहा, फरवरी 21 -- शुक्रवार को पहली पाली में यूपी बोर्ड हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। 26449 पंजीकृत में से 25133 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1316 नदारद रहे। परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। प्रश्नपत्र सरल आने पर छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली। परीक्षा देकर हंसते हुए चेहरे परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। सचल दल केंद्रों का दौरा करते नजर आए। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट स्तर से सतर्कता बरती गई। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा पर नजर रखी गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सुबह से ही काफी संख्या में पुलिसकर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.