सोनभद्र, जनवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता । माध्यमिक शिक्षा विभाग सोनभद्र यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। जिले में सदल दल के गठन की तैयारी भी शुरु कर दी गई है। इस बाद सचल दल में विभाग के लिपिक वर्ग को शामिल नहीं किया जाएगा। जिले में छह से आठ सचल दल बनाए जाएंगे, जिसके प्रभारी राजपत्रित अधिकारी होंगे। इस दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले से कुल 47900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सोनभद्र में कुल 80 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 27120 और इंटरमीडिएट में 20780 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्र सीसी टीवी कैमरे से लैस रहेंगे, जिससे नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराई जा सके। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरु होकर 12 मार्च तक चलेग...