बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार भी कड़े और व्यापक इंतजाम किए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी, जिनमें सुरक्षा और निगरानी को लेकर कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। जिले स्तर पर पांच सचल दस्तों का गठन किया गया है। जिले में संवेदनशील की श्रेणी में एक परीक्षा केन्द्र है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार स्व. द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज चौबाह लालगंज को संवेदनशील केन्द्र की श्रेणी में रखा गया है। परीक्षा केन्द्रों की जनपदीय, मंडलीय कंट्रोल रूम से निगरानी संग मुख्यालय स्तर से भी निगरानी की जाएगी। जनपद में उत्तर-पुस्तिकाओं के साथ इसका वितरण करीक एक सप्ताह से चल रहा है। 11 फरवरी तक कॉपियों का वितरण किया जाना है। इसके साथ ही प्रश्न-पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.