अमरोहा, दिसम्बर 19 -- अमरोहा, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन में बांट जाएगा। संबंधित एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती रहेगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। स्थानीय माध्यमिक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन परीक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। जिले में बनाए गए 68 परीक्षा केंद्रों को चार जोन में बांटा जाएगा। 11 व 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 68 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की ड्यू...