फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 14 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2025-26 परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी तक सचल दलों का गठन करने के निर्देश दे रखे हैं। मगर जिले में अभी तक सचल दलों के गठन की प्रक्रिया शुरू तक नहीं हो सकी है। हालांकि जिम्मेदारों का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है। सोमवार तक सचल दलों का गठन हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सात जनवरी को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि वे लोग अपने-अपने जनपद में 15 जनवरी तक सचल दलों का गठन कर लें। पत्र में सचल दलों के गठन संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। यह भी कहा गया है कि सचल दल में एक महिला सदस्य को अनिवार्य रूप से रखा जाए। सूत्रों ने बताया कि जिले में अभी तक सचल दल के गठन की प्रक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.