गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर,निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके तहत शुक्रवार से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। प्रश्नपत्र निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्कूलों तक पहुंचाए जाएंगे, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में अपर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में लगभग 800 अधिकारी, मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। एडीएम ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गय...