झांसी, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो रही है। दों पालियों में होने वाली परीक्षा अब आगामी 12 मार्च तक चलेगी। हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होगी। यह हर हलचल पर नजर रखेंगे। आवाज भी जरा सी होने पर रिकार्ड करेंगे। जनपद के कुल 45150 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी। बोर्ड परीक्षा सुबह की पाली 8:30 से 11:45 तक होनी है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर के 2 बजे से शाम के 5 बजकर 15 मिनट तक होनी है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए 23400 परीक्षार्थी पंजीकृत है तो इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 21750 परीक्षार्थी पंजीकृत है। कुल 45150 परीक्षार्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.