बरेली, जनवरी 16 -- बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय बरेली में विद्यार्थियों के लिए हेल्पडेस्क शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव मुन्ने अली ने बताया कि यह हेल्पडेस्क छात्रों की विषयगत समस्याओं, परीक्षा से जुड़े भय, जिज्ञासा और मानसिक तनाव से उत्पन्न समायोजनात्मक कठिनाइयों के समाधान के लिए बनाई गई है। कोई भी छात्र या छात्रा प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा समाप्ति तिथि तक दूरभाष या ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। संपर्क के लिए दूरभाष संख्या 0581-2576494, 9012418147 एवं ई-मेल robareilly@gmail.com जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.