सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। केंद्र निर्धारण के बाद कक्ष निरीक्षकों की भी परीक्षा के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। इस बार 2651 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बोर्ड परीक्षा में लगने वाली कक्ष निरीक्षकों व परीक्षकों की ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया आनलाइन की गई है। बोर्ड की तरफ से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी आनलाइन लगाई जाएगी। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 80 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से पूर्वान्ह 11:15 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा चलेगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में इस बार पंजीकृत 47750 परीक्षार्थी 80 केंद्रों परीक्षा देंगे। हाईस्कूल...