लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को अब महज 10 दिन की बचे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सारी तैयारियां मुकम्मल की जा रही हैं। इसमें परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था से लेकर फर्नीचर आदि की स्थिति दुरुस्त की जा रही है। इस हफ्ते केंद्रों पर कॉपियां भी पहुंचानी शुरू कर दी जाएंगी। परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को तैनात किया गया है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार 129 केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होगी। इसमें 90244 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसमें हाईस्कूल के 49980 और इंटरमीडिएट के 40264 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एकाध दिनों के भीतर कार्यालय परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इस कंट्रोल रूम ...