कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर। जिले में शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं मिली। पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 80 केंद्रों पर और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय की परीक्षा 69 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को बनाए रखा। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय के लिए 7,320 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण था। इनमें से 476 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा में पंजीकृत 223 छात्र-छात्राओं में छह बालक व चार बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ी है। दूसरी पाली में इंटर इतिहास विषय की परीक्षा 69 केंद्रों...