भदोही, दिसम्बर 16 -- भदोही, संवाददाता।जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की तस्वीर करीब-करीब फाइनल हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी 85 केंद्रों की सूची के खिलाफ आई 95 आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। 92 से 94 केंद्र बनाने की संस्तुति की गई है। अब डीएम की अध्यक्षता में होने वाली जिला समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगेगी। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से आरंभ होकर 12 मार्च को समाप्त होगी। जिले में परीक्षा के लिए परिषद की ओर से 85 केंद्रों की सूची गत माह नवंबर में जारी की गई। जिसमें कई खामियां सामने आईं। कई विद्यालय ऐसे हैं, जो पूर्व में परीक्षा केंद्र बनते आ रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें केंद्र नहीं बनाया गया है। केंद्र निर्धारण से लेकर छात्र आवंटन समेत कई खामियां परिषद की सूची में रही। परीक्षा केंद्रों...