बुलंदशहर, जनवरी 11 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिले में कवायद तेज हो गई है। जिले में बनाए गए 109 परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए डीआईओएस द्वारा नए सिरे से भौतिक सत्यापन कराया जायेगा। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सात विशेष टीमों का गठन होगा, जो जिले की सभी तहसीलों में जाकर केंद्रों की जमीनी हकीकत परखेंगी। यदि केंद्रों पर कोई अव्यवस्था मिलती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। जिससे परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की परीक्षार्थियों को दिक्कत ना हो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को करने के लिए जिले में 109 केंद्र बना दिए हैं, और इन पर तैयारियों को तेजी से पूरा...