सोनभद्र, फरवरी 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले को चार जोन में बांटा गया है। कुल 12 सेक्टर बनाकर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी 80 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय की तरफ तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 214 माध्यमिक विद्यालयों के कुल 47 हजार 750 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 27 हजार 150 परीक्षार्थी जबकि इंटरमीडिएट में 21 हजार 185 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनके लिए कुल 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बीच परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए विभाग ने 80 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ...