सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब 10वीं और 12वीं की परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र एक सितंबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) की ओर से जारी निर्देश से संस्थागत, व्यक्तिगत परीक्षा में आवेदन करने वालों को राहत मिलेगी। जिले के कई प्रधानाचार्यों और जनप्रतिनिधियों ने शासन से मांग की थी कि कुछ छात्रों के आवेदन पत्र तकनीकी कारणों या अन्य कारणवश समय से भरे नहीं जा सके हैं। इस कारण तिथि बढ़ाना आवश्यक है। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने से वंचित अभ्यर्थियों के हित में यह समय बढ़ाया गया है। यह निर्णय संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के छात्रों पर लागू होगा। डीआईओएस ने छात्रों से अपील की है कि वे इस विस्तारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.