प्रयागराज, जनवरी 16 -- 24 जनवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा से पहले हाईस्कूल के 2750945 और इंटरमीडिएट के 2479352 कुल 52,30,297 परीक्षार्थियों के रोल नंबर स्कूलों के पोर्टल पर शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा 2026 के आंतरिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन अपलोड करने के लिए वेबसाइट भी खोल दी गई है। स्कूलों के प्रधानाचार्य आंतरिक मूल्यांकन में मिले प्राप्तांक रोल नंबर के अनुसार अपलोड करेंगे। हाईस्कूल में सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन के 30 अंक के साथ खेल एवं नैतिक शिक्षा का ग्रेड अपलोड करना है। जबकि इंटर में शारीरिक शिक्षा एवं खेल का 50 अंक लिखित एवं 50 अंक प्रायोगिक परीक्षा का अपलोड करना है। इस बीच बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने 30 जनवरी तक प्रवेश पत्र भी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...