लखनऊ, जनवरी 31 -- यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। योगी सरकार ने बोर्ड में परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा लेने पर रोक लगाई है। साथ ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की पूरी जांच के आदेश भी दिए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और वायस रिकार्ड की जांच होगी। खराब होने की स्थिति में इसकी सूचना तुरंत डीआईओएस के साथ उनके यहां बने कंट्रोल रूम को देनी होगी। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी छात्रा की तलाशी पुरुष शिक्षक नहीं करेंगे। महिला शिक्षिकाएं ही छात्राओं की तलाशी कर सकेंगी। परीक्षा केंद्र पर जिस विषय का पेपर है उस वि...