उरई, दिसम्बर 18 -- उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में तमाम खामियां मिली थी। जिसमें क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या के मद्देनजर 60 से बढ़ाकर 72 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 22 दिसंबर तक माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों प्रधानाचार्य और अभिभावकों से आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है और परीक्षा की तैयारी में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी जुटे हुए हैं। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा शुरू होगी और इसके लिए केंद्र निर्धारण का कार्य चल रहा है। जिले के 60 विद्यालयों को यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। लेकिन माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा ऑनलाइन निर्धारण किए गए एग्जाम सेंटर मे...