शामली, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आगामी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षाकेंद्रों में भारी फेरबदल हुआ है। बोर्ड द्वारा प्रस्तावित परीक्षाकेंद्रों में कई ऐसे केंद्र भी प्रस्तावित किए गए जिनमें प्राप्त सुविधाएं नहीं है। इनमें आठ परीक्षाकेंद्रों में फेरबदल का प्रस्ताव किया गया। साथ ही दो परीक्षाकेंद्रों की संख्या भी काम हो सकती है। बुधवार में आयोजित जनपदीय समिति की बैठक में नहीं हो सकी। इस कारण गुरुवार यानि आज स्थिति साफ होगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रारंभ होगी। जनपद में इस बार हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 12382 व इंटरमीडिएट में 10853 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इसके लिए बोर्ड ने 33 प्रस्तावित परीक...