अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 435 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अब 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आरंभ होंगी। अलीगढ़ जनपद में यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दूसरे चरण में दो फरवरी से आरंभ हुई थी। जिसके लिए पूरे जनपद में 435 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। कृषि, विज्ञान, भूगोल आदि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा एक सप्ताह के भीतर संपन्न कर ली गई। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू होंगी। जिसमें 10वीं में 51480 छात्र छात्राएं, 12वीं में 49146 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा के 136 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी नौरंगीलाल इंटर कॉलेज स्थित सीसीटीवी कंट्रोल से की जाएगी। जिसके लिए बे...