मथुरा, फरवरी 19 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की शुक्रवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 5924 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 5699 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 225 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। जिला कंट्रोल रूम के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल कम्प्यूटर के 686 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 678 वि‌द्यार्थियों ने कम्प्यूटर की परीक्षा दी। आठ परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इंटरमीडिएट की सिलाई शिल्प और व्यवसायिक के 540 वि‌द्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें इंटरमीडिएट में 519 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 21 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुचे। इस प्रकार प्रथम पाली में किसी भी केंद्र से अनुचित सामग्री के प्रयोग की सूचना नहीं है। परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन एवं सकुशल हुई। द्वितीय पाली में यूपी बोर्ड ...