देवरिया, फरवरी 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर हिंदी विषय का पेपर हो रहा है। बुधवार की सुबह प्रथम पाली में हाई स्कूल के परीक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग व प्रवेश पत्रों के पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पहली बार बोर्ड की परीक्षा देने आए इन परीक्षार्थियों में काफी उत्साह अभी देखने को मिला। परीक्षा के लिए परीक्षार्थी सुबह 6:00 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन प्रथम पाली में सुबह 8: 30 बजे से 11: 45 बजे तक हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा को जिले के 174 परीक्षा केंद्रों पर कराया जा रहा है जिसमें हाईस्कूल के 30,572 छात्र, 26,982 छात्राए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.