कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से पूर्व यूपी बोर्ड ने संशोधन का एक और अवसर दिया है। पर बोर्ड की न तो स्कूल सुन रहे हैं और न ही छात्र। दो अवसर मिलने के बाद संशोधन नाममात्र ही हो पाए हैं। आधार के कारण नाम में त्रुटियों आदि को लेकर बोर्ड गंभीर है। विद्यार्थियों के नाम री-स्टोर करना, विवरण डिलीट करना, विद्यार्थी के नाम में माता-पिता के नाम की वर्तनी में त्रुटि, विषय और वर्ग में संशोधन, विद्यार्थी की जन्मतिथि में संशोधन, जेंडर संशोधन व जाति संशोधन का अवसर दिया गया है। अब 25 जनवरी तक छात्र-प्रधानाचार्य इसका संशोधन कर जिला विद्यालय निरीक्षक को विवरण सौंप सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक को पूरा विवरण क्षेत्रीय कार्यालय को 31 जनवरी तक देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.