कानपुर, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र आ गए हैं और इनके वितरण की तैयारी भी हो गई है। मंगलवार को वितरण होना था लेकिन बाद में स्थगित कर दिया गया लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कर दिया गया है। यह कॉपियां विशेष कोड वाली हैं जिसके क्रम को परीक्षा में गैरहाजिर छात्रों को शामिल कर मेंटेन किया जाएगा। प्रश्न पत्र रखने के लिए चार अलमारियां बनाई गई हैं जिनमें डबल लॉक होंगे। परीक्षा तैयारी के लिए प्रशासनिक बैठक बुधवार को शताब्दी भवन एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...