संभल, मई 20 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा को सोमवार से आवेदन शुरू हो गए। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं हो सकेगा। यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था। उसके बाद अब इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार ने बताया कि इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन 19 मई से शुरू हो गए हैं। इसके तहत हाईस्कूल के जो परीक्षार्थी अपने अंकों से असंतुष्ट हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। कंपार्टमेंट के तहत जो परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं तो, वह दो विषयों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 256.50 रुपये शुल्क चालान के रूप में जमा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.