हापुड़, फरवरी 2 -- जिले में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल सोमवार सुबह से शुरू हो गए हैं। विद्यालयों में स्टूडेंट्स पहुंचे और उन्होंने प्रैक्टिकल किया। जिले के 62 विद्यालयों में 9 फरवरी तक रोज स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल देंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल की डेट 2 से 9 फरवरी तक होंगे। सोमवार से विद्यालयों में प्रैक्टिकल शुरू हो चुके हैं। स्टूडेंट्स विद्यालयों में पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की जद में प्रैक्टिकल में भाग लिया। प्रैक्टिकल सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराए गए हैं। डीआईओएस डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल शुरू हो गए हैं। प्रैक्टिकल 9 फरवरी तक चलेंगे। सीसीटीवी कैमरे की जद में प्रैक्टिकल होंगे। -40 परीक्षा केंद्रों पर स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम हापुड़। ...