मेरठ, फरवरी 19 -- मवाना। एएस इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल पहुंचे और उन्होंने परीक्षार्थियों पर पुष्प वर्षा की। मवाना में एएस इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, नवजीवन इंटर कॉलेज और जवाहर इंटर कॉलेज मवाना खुर्द में पहले दिन बोर्ड की परीक्षा हुई। एएस इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं का शुभारंभ हुआ, जिसके शुभारंभ में मेरठ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल ने पुष्प वर्षा की। प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली में समस्त छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत एवं सम्मान पुष्प वर्षा के द्वारा किया गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल में 1100 परीक्षार्थियों में से 1017 ने परीक्षा दी। 83 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी का प्रश्न पत्र सामान्य था। द्वितीय पाली में इंटरमीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.