मुरादाबाद, मार्च 5 -- यूपी बोर्ड में इंटर में बुधवार को इतिहास की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। दूसरी पाली में हुए इस पेपर में 1243 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1168 उपस्थित रहे। वहीं, 75 छात्रों ने परीक्षा से किनारा किया। हालांकि पहली पाली में हाईस्कूल में कोई परीक्षा नहीं थी। पहली पाली में इंटर में उर्दू में 804 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 742 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल में एनसीसी में पंजीकृत 54 में से 53 ने परीक्षा दी। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उर्दू की परीक्षा 74 केंद्रों पर हुई। इसी तरह इतिहास की परीक्षा 84 केंद्रों पर संपन्न हुई। प्रथम पाली में दो सचल दलों व दूसरी पाली में चार सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.