मेरठ, फरवरी 4 -- मंगलवार को पीएम श्री जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी निगरानी और 30 दिन की डीवीआर रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने को लेकर आदेश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले व्यवस्थापकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। मेरठ में 98 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में निर्देश दिए कि इस बार तीन दिन पहले कक्ष निरीक्षकों की रिपोर्टिंग होगी और परीक्षार्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा नहीं ली जाएगी। तलाशी होगी, लेकिन परीक्षा देते समय जूते मौजे पहन सकते हैं। साथ ही स्ट्रांग रूम परीक्षा शुरू होने के तीन दिन पहले बन जाएगा। बैठक में कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे...